फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kulthad drain overflows in Chaukhutiya, lives of 80 laborers saved

Almora News: चौखुटिया में उफान पर आया कुलथड़ नाला, बची 80 मजदूरों की जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Kulthad drain overflows in Chaukhutiya, lives of 80 laborers saved
चौखुटिया के कुलथड़ गधेरे में मलबे में दबा ट्रैक्टर। संवाद
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विकासखंड के बसभीड़ा के पास भारी बारिश के बाद कुलथड़ नाला उफान पर आ गया। नाले में सुरक्षात्मक कार्य कर रहे 80 से अधिक मजदूरों ने नजदीक टेंट लगाया था। अचानक नाला उफान पर आने से भगदड़ मच गई और किसी तरह मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। नाले में दो जेसीबी, दो ट्रैक्टर ट्राली, औजार और 800 कट्टे सीमेंट बह गए। वहीं आगर, गड़स्यारी में भी कई घरों में मलबा घुस गया।
विज्ञापन

चौखुटिया में बुधवार देर रात हुई भारी बारिश आफत बनकर बरसी। बसभीड़ा के पास कुलथड़ नाले में सुरक्षात्मक कार्य के चलते इसके नजदीक 80 मजदूर टेंट में रह रहे थे। बारिश के बाद नाला उफान पर आ गया और मजदूरों का टेंट, उसमें रखा सामान, नगदी, दो जेसीबी, दो ट्रैक्टर ट्राली सहित 800 कट्टे सीमेंट नाले में बह गए। नाले का तेज प्रवाह देख मजदूर मौके से भागे, तब जाकर उनकी जान बच सकी। इस घटना में अब तक गधेरे में हुए सुरक्षात्मक कार्य भी इसके उफान में बह गए। वहीं क्षेत्र के आगर, गड़स्यारी में कई घरों के साथ ही आंगनबाड़ी और पंचायत घर में मलबा घुस गया। ऐसे में क्षेत्र के लोगों ने पूरी रात दहशत के बीच गुजारी। सूचना के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। तहसीलदार तितिक्षा जोशी ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। लोगों की सुरक्षा के हरसंभव उपाय किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

आगर, गड़स्यारी में जलापूर्ति ठप
चौखुटिया। भारी बारिश के बाद भूस्खलन होने से आगर और गड़स्यारी को जलापूर्ति करने वाली पेयजल लाइन मलबे के साथ बह गई। ऐसे में यहां जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। हालांकि प्रशासन पेयजल लाइन ठीक करने में जुटा है। वहीं, इस घटना में आगर के धर्मानंद का मछली तालाब भी बह गया, इससे उन्हें खासा नुकसान झेलना पड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article