{"_id":"59007cd44f1c1b0b71c0d9b8","slug":"krc-runners-jalawala-in-inter-reginal-cross-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर रेजीमेंटल क्रॉस कंट्री में केआरसी के धावकों का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर रेजीमेंटल क्रॉस कंट्री में केआरसी के धावकों का जलवा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 26 Apr 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
क्रॉस कंट्री के विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 अप्रैल को हेडक्वाटर 1 सिग्नल प्रशिक्षण केंद्र जवलपुर में संपन्न सेना की इंटर रेजीमेंटल केंद्र क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भी कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के धावकों का जलवा रहा। केआरसी ने प्रतियोगिता की चैंपियनशिप भी अपने नाम की। क्रॉस कंट्री के अव्वल धावकों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रतियोगिता में मध्य कमान के अंतर्गत 15 प्रशिक्षण केंद्रों की टीमों ने भाग लिया। 10 किमी लंबी क्रॉस कंट्री के मुख्य अतिथि हेडक्वाटर सिग्नल प्रशिक्षण केंद्र जवलपुर के कार्यवाहक समादेशक कर्नल विवेक त्यागी रहे। क्रॉस कंट्री में केआरसी के धावकों का जलवा रहा।
विज्ञापन
केंद्र के सिपाही मनोज सिंह ने प्रथम, प्रदीप कुमार ने द्वितीय, नायक पांचे खेमुंगन तृतीय स्थान पर रहे। चैंपियनशिप पर कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र का कब्जा रहा। मुख्य अतिथि कर्नल विवेक त्यागी ने विजेता टीम को चैंपियन ट्राफी प्रदान की और धावकों को सम्मानित भी किया गया। केआरसी के अधिकारियों ने भी धावकों के प्रदर्शन की सराहना की है।
विज्ञापन