फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   KRC leaves cycle rally on Army Day

सेना दिवस पर केआरसी ने साइकिल रैली रवाना की

Tue, 15 Jan 2019 10:56 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: Almora desk Updated Tue, 15 Jan 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
KRC leaves cycle rally on Army Day
साइकिल रैली दल के साथ सैन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

 कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में 71वां सेना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। सोमनाथ स्थित युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान केंद्र की तरफ से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसे कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने हरी झंडी दिखाई। यह रैली नौ दिनों में 351 किमी की दूरी तय कर वापस रानीखेत पहुंचेगी। इस दौरान जगह-जगह  सौहार्द का संदेश दिया जाएगा वहीं पूर्व सैनिकों से मिलकर जन कल्याणकारी योजनाओं भी जानकारी दी जाएगी। 

विज्ञापन


सेना दिवस के उपलक्ष्य में यहां सोमनाथ मैदान स्थित युद्ध स्मारक में शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किए गए। केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडयर जीएस राठौर ने सेना दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और देश सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। इसके बाद सुबह 10 बजे उन्होंने सोमनाथ मैदान से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन


इस साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में भाईचारे को बढ़ावा देने के अलावा  भूतपूर्व सैनिकों एवं युद्ध वीरों से मिलकर उनके सकुशल जीवनयापन के लिए उनका मार्ग प्रशस्त करना है, ताकि भूतपूर्व सैनिकों और युद्ध वीरों का कल्याण किया जा सके। कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट कर्नल निखिल श्रीवास्तव, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल मोहन चंद्र भंडारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed