फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kosi river fluttering, still fighting for water

कोसी नदी लबालब, फिर भी पानी के लिए मारामारी

Thu, 01 Jun 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Thu, 01 Jun 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Kosi river fluttering, still fighting for water
पानी भरते लोग - फोटो : amar ujala

 बारिश के कारण कोसी नदी लबालब भरी है, लेकिन नगर में पानी की सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी है। पिछले काफी दिनों से बाधित चल रही पेयजल सप्लाई के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी नगर के अधिकांश हिस्सों में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। पल्टन बाजार, जौहरी बाजार, थाना बाजार आदि बड़े हिस्से में पिछले चार दिनों से पानी नहीं आया। जिन जगहों पर पानी आया तो मटमैला होने के कारण पीने योग्य नहीं रहा। लोगों को पीने के पानी के लिए या तो नौलों में जाना पड़ रहा है या फिर बाजार से महंगी पानी की बोतलें खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


 लगभग एक हफ्ते से नगर की पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई है। जल संस्थान ने बारिश के दिनों में लोगों को साफ पानी मुहैया कराने की योजना पर कोई काम नहीं किया है। जरा सी बारिश में कोसी में स्थित जल संस्थान के तीनों पंप काम करना बंद कर देते हैं। जिससे नगर के कई इलाके हर रोज पानी की दिक्कतों से जूझ रहे हैं। बुधवार को नगर में पानी नहीं आया तो लोगों को मजबूरन जल धारों और नौलों की शरण लेनी पड़ी। बृहस्पतिवार को भी नगर के कई हिस्सों में पानी नहीं आया। थाना बाजार, पल्टन बाजार, जौहरी बाजार, गंगोला मोहल्ला में तो चार दिन से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन


जिन जगहों पर थोड़ा बहुत पानी आया वो भी इतना गंदा और मटमैला था कि पीने के पानी के लिए लोगों को बाजार से महंगे दामों में बोतलें खरीदनी पड़ी। जबकि कई मोहल्लों में पानी नहीं आने पर लोगों को अपना काम छोड़कर जल स्रोतों की ओर जाना पड़ा। नगर में ऐसे भी कई मोहल्ले हैं जहां आसपास नौले तक नहीं हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। लोगों का आरोप है कि जल संस्थान व्यवस्था ठीक कर पाने में नाकाम साबित हो रहा है। पानी के लिए परेशान लोगों को हर रोज दिक्कतें हो रही हैं। दूसरी तरफ जल संस्थान के अधिकारी कोसी नदी में सिल्ट आने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल संस्थान ने व्यवस्था जल्द नहीं सुधारी तो जनता आंदोलन कर जल संस्थान के खिलाफ आवाज उठाएगी। इधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नंद किशोर का कहना है कि पेयजल आपूर्ति को सुचारू किया जा रहा है। व्यवस्था ठीक होने तक फिलहाल एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है। नदी में सिल्ट आनी बंद होने पर आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed