फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   kosi mai pamp nhi chale

कोसी मेें तेईस घंटे नहीं चले पेयजल पंप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
kosi mai pamp nhi chale
अल्मोड़ा। बारिश के बाद कोसी नदी में सिल्ट आने पर जल संस्थान के तीनों पेयजल पंप नहीं चले। जिसे दूसरे दिन रविवार को भी शहर में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। लोग नौलों और धारों से पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं। शनिवार सुबह बारिश होने के बाद कोसी नदी का पानी काफी गंदा हो गया। जिस कारण शनिवार सुबह सात बजे से कोसी नदी में जल संस्थान को तीनों पेयजल पंपों से पंपिंग बंद करनी पड़ी। 23 घंटे बाद रविवार सुबह पंप चलने शुरू हुए। इस कारण रविवार को भी शहर में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है। पानी की व्यवस्था करने के लिए लोग नौलों और धारों में पहुंच रहे हैं। जल संस्थान के सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे पंपिंग शुरू हुई है, जिसके बाद सायं के समय कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed