फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   'Know Your Army' campaign

‘नो योर आर्मी’ अभियान शुरू

Thu, 06 Aug 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Thu, 06 Aug 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन

भारतीय सेना के प्रति युवाओं को प्रेरित करने को सेना का ‘नो योर आर्मी’ अभियान शुरू हो गया है। नाइन कुमाऊं रेजीमेंट अभियान के तहत युवाओं को जवानों की गतिविधियां, सेना के उपयोग में आने वाले हथियारों के बारे में जानकारी देने के साथ ही पौधरोपण, स्वास्थ्य शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन होगा।

विज्ञापन


नाइन कुमाऊं के मेजर प्रियंक शर्मा ने बताया कि ‘नो योर आर्मी’ अभियान के तहत अल्मोड़ा में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक वृहद कार्यक्रम होगा। 13 अगस्त को छावनी क्षेत्र में युवाओं के साथ ही सैन्य परिवार और अधिकारी पौधरोपण करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद युवाओं को आफीसर्स मैस का भ्रमण कर अधिकारियों के रहन-सहन की जानकारी दी जाएगी। प्रेरणादायी व्याख्यान, मूवी, मेडिकल और डेंटल कैंप आयोजित होगा। इसके बाद युवाओं के लिए आर्म्स इक्यूपमेंट डिस्प्ले होगा, ताकि युवा सेना के उपयोग में आने वाले हथियारों की जानकारी हासिल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि इस दौरान नाइन कुमाऊं, मद्रास रेजीमेंट, कुमाऊं और गढ़वाल रेजीमेंट के जवानों द्वारा फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इन स्टॉल पर मामूली दाम पर लोगों को मनपसंद सामग्री मिलेगी। यह सभी कार्यक्रम गोरखा हॉल और सेना मैदान में होंगे।

मेजर शर्मा ने बताया कि 14 अगस्त को विक्ट्री ईवनिंग के तहत सायं 5:30 बजे से अल्मोड़ा स्टेडियम में सेना के जवानों द्वारा जिम्नास्टिक, ताइक्वांडो, मार्शल आर्ट के प्रदर्शन के साथ ही रंगारंग कार्यक्रम होंगे। आर्मी पब्लिक स्कूल, नाइन कुमाऊं, 14 कुमाऊं का जॉज बैंड भी प्रस्तुति देगा।


समारोह का मुख्य आकर्षण कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के ब्रास बैंड की प्रस्तुति होगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान चौबटिया ब्रिगेड के ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर, मेजर जनरल बीपीएस भाकुनी भी मौजूद रहेंगे। मेजर शर्मा ने 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान में युवाओं के साथ ही आम नागरिकों से भागीदारी करने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed