फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kneel has got power, remove plant and reduce pollution

घुटने लगा है दम, प्लांट हटाकर प्रदूषण करो कम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Kneel has got power, remove plant and reduce pollution
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे पंचायत प्रतिनिधि और नैनी के ग्रामीण। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। रानीखेत तहसील के नैनी गांव के ग्रामीण गांव में स्थापित हॉटमिक्स प्लांट के विरोध में उतर आए हैं। शुक्रवार को अल्मोड़ा कलक्ट्रेट पहुंचे क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने का हवाला देते हुए प्लांट आबादी से दूर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि रानीखेत तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचात नैनी के मध्य में एक कंपनी ने हॉटमिक्स प्लांट लगाया है। प्लांट से हो रहे प्रदूषण से आसपास के गांव प्रभावित हो रहे हैं। प्लांट से दो सौ मीटर की दूरी पर प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल और एक निजी स्कूल भी है। प्लांट से निकलने वाली गैस और धुएं से कोरोना काल में लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। बताया कि पूर्व में एसडीएम रानीखेत ने प्लांट बंद करा दिया था लेकिन अब कंपनी प्रतिनिधि ग्रामीणों को प्रलोभन दे रहे हैं। राजनीतिक दबाव बनाने के साथ ही धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने हॉटमिक्स प्लांट को आबादी क्षेत्र से दूर स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन

वहां द्वाराहाट के ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला, ताड़ीखेत के प्रमुख हीरा सिंह रावत, कांग्रेस नेता राजेंद्र बाराकोटी, जिपं. सदस्य कौशल्या रावत, प्रधान नैनी प्रमोद सिंह अधिकारी, नैनी के सरपंच पूरन सिंह, शैलेंद्र रावत, चंपा देवी, गंगा देवी, हेमा देवी, हेमा अधिकारी, गीता देवी, जसोदा देवी आदि मौैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed