फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kidney theft of women in Ranikhet

रानीखेत में महिला की किडनी चोरी

Wed, 18 Jul 2018 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Wed, 18 Jul 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन

 नगर के एक निजी चिकित्सालय पर अपेंडिक्स ऑपरेशन के दौरान एक महिला की दाईं किडनी निकाल लेने का आरोप लगा है। पीड़ित के पति ने एसएसपी, जिलाधिकारी सहित तमाम आला अधिकारियों से शिकायत की है। एसएसपी ने इस मामले की जांच सीओ को सौंपी है। सीओ ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


तहसील के नैड़ी कुंवाली निवासी खीम सिंह बिष्ट पुत्र शेर सिंह बिष्ट ने पत्र में कहा है कि उनकी पत्नी खष्टी देवी का अक्सर पेट में दर्द रहता है। 18 मार्च 2018 को वह उपचार के लिए अपनी पत्नी को निजी चिकित्सालय में ले गए। चिकित्सक ने शीघ्र अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। उन्होंने पत्नी का अल्ट्रासाउंड क्लीनिक में कराया। अल्ट्रासाउंड करने के बाद चिकित्सक ने कहा कि उनकी पत्नी को अपेंडिक्स है। जल्द आपरेशन कराना होगा। नहीं तो मरीज की जान को खतरा भी हो सकता है।
विज्ञापन


उसी रात उन्होंने आपरेशन कराया। महीनों बाद भी उनकी पत्नी के पेट का दर्द ठीक नहीं हुआ। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर गत माह 11 जून को दिल्ली स्थित होली फैमिली अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने फिर से अल्ट्रासाउंड करवाया। दिल्ली अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि उनकी पत्नी की दायीं किडनी नहीं है। पूर्व में हुए अल्ट्रासाउंड में दोनों किडनियां सुरक्षित थीं। अब उनकी पत्नी की तबीयत और अधिक खराब रहनेे लगी है। एसएसपी पी रेणुका देवी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की और कहा कि सीओ को जांच सौंपी गई है। सीओ वीर सिंह का कहना है कि जांच के आदेश उन्हें मिल गए हैं। मामला राजस्व पुलिस क्षेत्र से संबंधित है। प्राथमिक जांच के बाद मामला राजस्व पुलिस को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed