फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Khushbu Wins

खुशबू, निकिता, दीक्षा, शिवानी, विद्या, योगिता रही अव्वल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Khushbu Wins
महिला पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा में हुई प्रतियोगिता में ऊंची कूद लगाती एक प्रतिभागी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा में दो दिवसीय 30वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। भाला फेंक में खुशबू बिष्ट, दीपा, उमा गोगिनी, चक्का फेंक में खुशबू बिष्ट, दीपा, भावना बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रही।
विज्ञापन

ऊंची कूद में खुशबू बिष्ट, भावना बिष्ट, रतना अधिकारी, लंबी कूद में निकिता बिष्ट, भावना बिष्ट, बबीता, 400 मीटर दौड़ में खुशबू बिष्ट, निकिता बिष्ट, बबीता क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं। बैडमिंटन एकल में दीक्षा रावत विजेता, विद्या कोरंगा उप विजेता रही। बैडमिंटन युगल में शिवानी और विद्या कोरंगा विजेता, प्रतिष्ठा बिष्ट, तनुजा दानू उपविजेता रही। शतरंज में योगिता विजेता, भूमिका जोशी उप विजेता रहे। कैरम एकल में खुशबू बिष्ट विजेता, सपना गौनी उप विजेता रहे। कैरम युगल में दीक्षा रावत, दीपा विजेता, खुशबू बिष्ट, सपना गौनी उप विजेता रही। गोला फेंक में खुशबू बिष्ट, दीपा, कीर्ति बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पिछले साल की चैंपियन खुशबू बिष्ट ने मशाल लेकर मैदान का चक्कर लगाया। वहां पर प्रधानाचार्य रेखा असवाल, इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष राकेश सिंह, क्रीड़ाधिकारी सचिन जोशी, शुभा पोखरिया, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष मोनिका उपाध्याय आदि थे। संचालन आईडी तिवारी और दीपा माहरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed