{"_id":"5879152f4f1c1b5724ba7e50","slug":"kent-s-mini-marathon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग भी शिरकत करेंगे कैंट की मिनी मैराथन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग भी शिरकत करेंगे कैंट की मिनी मैराथन में
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद की मिनी मैराथन 15 जनवरी को यहां नरसिंह स्टेडियम से शुरू होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैराथन में विशेष वर्ग में दिव्यांग भी भाग ले सकते हैं। उनके लिए दो सौ मीटर का वॉक रखा गया है। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए दो किमी की मैराथन रखी गई है।
विज्ञापन
मुख्य अधिशासी अधिकारी ज्योति कपूर ने बताया कि मैराथन नरसिंह मैदान से सुबह 11 बजे शुरू होगी। सामान्य वर्ग में 18 से 60 वर्ष की उम्र निर्धारित की गई है। इस वर्ग के लोग मैदान से जीपीओ तक पांच किमी की दौड़ लगाएंगे। इसमें महिला और पुरुष दोनों को स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक पुरुष और महिला वर्ग के लिए दो किमी की दौड़ निर्धारित है। सब जूनियर वर्ग में छठी से नवीं कक्षा और जूनियर वर्ग में 10वीं से 12वीं कक्षा के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। मैराथन में सैन्य वर्ग के लोग भी प्रतिभाग कर सकते हैं। विजेता प्रतिभागियों को छावनी परिषद पुरस्कृत करेगी।
विज्ञापन