फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   KCC

जिले में 35 हजार किसानों के बन चुके हैं किसान क्रेडिट कार्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
KCC
अल्मोड़ा। सरकार ने प्रत्येक किसान के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनाना अनिवार्य किया है। जिले के कुल 102219 किसानों में से 35 हजार किसानों के केसीसी बन चुके हैं।
विज्ञापन

सरकार का लक्ष्य सभी किसानों को केसीसी दिलाना है। इसीलिए कृषि, उद्यान, पशुपालन, तहसील, राजस्व समेत विभिन्न विभागों किसानों को केसीसी कार्ड बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाते रहे हैं। पिछले माह आठ फरवरी से 23 फरवरी तक भी अभियान चलाया गया। इसके बाद करीब 35 हजार किसानों के केसीसी बन चुके हैं।
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने कहा है कि जिन किसानों के केसीसी नहीं बन सके हैं वह निकटवर्ती बैंक शाखा में जाकर केसीसी बनवा सकते हैं। केसीसी बनने पर किसानों को बीज, रसायन, उपकरण समेत अन्य कृषि संबंधी सामग्री खरीदने के लिए अनुदान सुविधा होगी। जरूरत पड़ने पर किसान बैंक से 1.60 लाख रुपये का लोन भी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मानि निधि के तहत जिले में 83000 किसान पंजीकृत हैं। इन सभी किसानों को सम्मानित निधि की चौथी किस्त भी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed