फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   kayakalp team inspected the district hospital

कायाकल्प टीम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
kayakalp team inspected the district hospital
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कायाकल्प योजना के तहत बुधवार को देहरादून से पहुंची तीन सदस्यीय टीन ने जिला अस्पताल अल्मोड़ा का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाएं जांचीं। इससे पूर्व जिला स्तरीय निरीक्षण में जिला अस्पताल को 70 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं। अब इसमें मूल्यांकन के बाद अव्वल रहने वाले अस्पताल को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीजी हेल्थ ऑफिस देहरादून से पहुंची कायाकल्प की तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल में सबसे पहले सफाई की व्यवस्था परखी। उन्होंने अस्पताल में सफाई आदि का जायजा लिया। मरीजों से उनकी समस्याएं पूछते हुए उन्हें बेहतर सुविधा दिए जाने के बारे में जानकारी ली। टीम ने वार्ड, आईसीयू वार्ड, ड्यूटी रूम, अल्ट्रासाउंड कक्ष, जांच लैब, एक्सरे, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, शौचालय, लिफ्ट समेत अस्पताल प्रांगण में स्वच्छता के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण टीम की डॉ. अपूर्वा महर ने बताया कि पिछले निरीक्षण में जिला अस्पताल अल्मोड़ा को 70 प्रतिशत से अधिक अंक मिले थे। जिसके लिए राज्य स्तर पर अस्पताल का चयन हुआ है। टीम ने सात बिंदुओं पर निरीक्षण किया है। जिसके आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन के आधार पर सरकार की ओर से कायाकल्प पुरस्कार दिया जाएगा। टीम में डॉ. अपूर्वा महर, रिजनल क्वालिटी एसोरेंस कंसल्टेंट संतोष भास्कर, संदीप उनियाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed