फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Katarmal Sun Temple will be connected to Navagraha Circuit: Tamta

कटारमल सूर्य मंदिर को नवग्रह सर्किट से जोड़ा जाएगा: टम्टा

Sun, 13 Jan 2019 11:08 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: Almora desk Updated Sun, 13 Jan 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
Katarmal Sun Temple will be connected to Navagraha Circuit: Tamta
प्रसिद्ध सूर्य मंदिर कटारमल में अष्टकुंडी यज्ञ में आहुति देते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
पौष माह के अंतिम रविवार को उत्तर भारत के एकमात्र सूर्य मंदिर कटारमल में सूर्य पर्व पर धार्मिक अनुष्ठान हुए। भगवान सूर्य के साथ ही नौ ग्रहों की पूजा अर्चना की गई। साथ ही अष्टकुंडी यज्ञ और हवन यज्ञ हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने 15वें सूर्य पर्व मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मंदिर के नेशनल म्यूजियम दिल्ली में रखे चंदन के दरवाजे और मंदिर से पूर्व में बाहर चली गई मूर्ति को वापस लाया जाएगा। पर्यटन की दृष्टि से मंदिर को नवग्रह सर्किट से जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोसी से कटारमल गांव के लिए नई पंपिंग योजना बनाई जाएगी। विशिष्ट अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि मंदिर के क्षतिग्रस्त शिखर के जीर्णोद्धार के लिए सरकार और ईएसआई से बात कर इसे ठीक कराया जाएगा।  कहा कि मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। रविवार को सूर्य पर्व पर करीब आठ हजार से अधिक भक्तों ने मंदिर में भगवान सूर्य के चरणों में शीश झुकाया। सुबह भगवान सूर्य को जलाभिषेक करने के साथ नौ ग्रहों की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर हुए अष्टकुंडीय यज्ञ में आहुतियां देकर देश के कल्याण की कामना की गई। मंदिर में हुए भंडारे में दर्जनों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। 
विज्ञापन


कटारमल, ज्योली, कनेली, हवालबाग, विमौला, नैनी, पंतगाव, कठपुडिय़ा के अलावा बाहरी स्थानों से काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसडीएम विवेक राय, तहसीलदार, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, प्रधान कमला बिष्ट, कुंदन बिष्ट, भगवत बिष्ट, दीवान भंडारी आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed