फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Katarmal Sun Temple Sun Festival

कटारमल सूर्य मंदिर में सूर्य पर्व

Sun, 10 Jan 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 10 Jan 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Katarmal Sun Temple Sun Festival

पौष माह के अंतिम रविवार को सूर्य पर्व पर रविवार को सूर्य मंदिर कटारमल में धार्मिक अनुष्ठान हुए। सूर्य पर्व पर विधि-विधान के अनुसार भगवान सूर्य के साथ ही नौ ग्रहों की पूजा की गई। भजन-कीर्तन हुए। इस अवसर पर हुए भंडारे में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। रविवार को प्रात: से ही मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे।

विज्ञापन


 नौ ग्रहों के साथ ही भगवान सूर्य की पूजा की गई। हवन में जन कल्याण के लिए आहुतियां दी गई। भजन कीर्तन हुए। मान्यता है कि सूर्य पर्व पर मंदिर में पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामना पूरी होती हैं। मंदिर में देर शाम तक श्रद्धालुओं के आने का क्रम चलता रहा। आसपास के गांवों के अलावा बाहरी जिलों और प्रदेशों से भी काफी संख्या में लोग मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। दोपहर से भंडारा शुरू हो गया था।
विज्ञापन


परंपरानुसार खीर और पूरी का भंडारा लगाया गया। इस मौके पर विहान संस्था के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। जिलाधिकारी सविन बंसल ने भी सूर्य मंदिर कटारमल में पूजा अर्चना की और मंदिर की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। व्यवस्था बनाने में मंदिर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों के साथ ही आईटीबीपी के जवान सुबह से ही मुस्तैद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed