फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Karate training of SC children started

कन्या उमावि जैनोली में अनुसूचित जाति के बच्चों का कराटे प्रशिक्षण शिविर शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Karate training of SC children started
प्रशिक्षण के दौरान कोच के साथ ग्रामीण कराटे खिलाड़ी। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अनुसूचित जाति के बच्चों का 20 दिनी विशेष कराटे प्रशिक्षण शिविर विद्यालय परिसर में शुरू हो गया है। इस दौरान दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने कराटे की बारीकियां सीखीं। प्रशिक्षक एशियन चैंपियन प्रज्ञा जोशी ने तमाम विधाओं से बच्चों को अवगत कराया।
विज्ञापन

स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैनोली में 50 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहें हैं। 20 दिनी प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को आत्मरक्षा की तकनीकों से अवगत कराया जाएगा। बालिकाएं इस शिविर में बढ़चढ़कर भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

जिला खेल विभाग की ओर से गत दिनों रानीखेत के शिव मंदिर सभागार में हुए जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में पदक विजेता 25-25 बालक-बालिकाओं का चयन इस प्रशिक्षण के लिए हुआ था। आयोजक एशियन रेफरी एवं कोच सतीश जोशी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मरक्षा के लिए कराटे उचित माध्यम है। प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद खेल विभाग की तरफ से खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और ट्रैक सूट वितरित किए जाएंगे। प्रशिक्षण शिविर के दौरान विद्यालय की शिक्षिका नानकी कुमारी, प्रशिक्षक मनीष बिष्ट सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed