फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Karate in Ranikhet

जिला कराटे प्रतियोगिता में छाए रानीखेत के खिलाड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Karate in Ranikhet
जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को पुरस्कार देते व्यापार संघ अध्यक्ष भगवंत नेगी। स? - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जिला प्रशासन और खेल विभाग अल्मोड़ा की ओर से 16वीं जिला कराटे प्रतियोगिता आयोजित की गई। रानीखेत की टीम ने सर्वाधिक पदक जीते जबकि अल्मोड़ा की टीम दूसरे और द्वाराहाट की टीम तीसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष भगवंत नेगी विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष नेगी ने पुरस्कार बांटे। कराटे खेल को आत्मरक्षा का बेहतरीन माध्यम बताया और खासकर छात्राओं से इस खेल में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया। कहा कि कई खिलाड़ी इस खेल में हर स्तर पर नाम रोशन कर चुके हैं। अध्यक्षता करते हुए नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव सतीश जोशी ने भी आयोजन की जानकारी दी। कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ी अपनी मेहनत के दम पर देश दुनिया में अपना डंका बजा रहे हैं जो कि काबिले तारीफ है। उन्होंने खिलाड़ियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने का आह्वान किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलेश जोशी ने संचालन किया। प्रतियोगिता में रानीखेत, अल्मोड़ा, सोमेश्वर, द्वाराहाट, भिकियासैंण, ताड़ीखेत, जैनोली टीमों ने भाग लिया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के 19 स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन 17वीं उत्तराखंड राज्य कराटे चैंपियनशिप 2020 के लिए किया गया। एशियन पदक विजेता खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी, खेल विभाग के कोच यशपाल भट्ट, राष्ट्रीय चैंपियन ममता रावत, संजय तिवाड़ी, मनीष बिष्ट, पायल बिष्ट, देवाशीष पंत, अजय कुमार, गौरव कुमार, सरिता गैरा, खेल विभाग के यशवंत कुमार, योगेश, बलवंत सिंह माहरा आदि निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed