{"_id":"5867ecd84f1c1b7b25eeb799","slug":"kapkot-assembly-no-electricity-in-13-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट विधान सभा के 13 बूथों में बिजली की सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट विधान सभा के 13 बूथों में बिजली की सुविधा नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट विधान सभा के 13 बूथों में बिजली की सुविधा नहीं है। जबकि बागेश्वर विधान सभा क्षेत्र के आठ बूथों में विद्युत कनेक्शन नहीं लगे हैं। जिलाधिकारी ने विद्युत अधिकारियों को मतदान से पहले सभी बूथों में बिजली के कनेक्शन लगाने के निर्देश दिए हैं।
आगामी विधान सभा चुनावों में मतदेय स्थलों में बिजली, पानी, शौचालय और रैंप की व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक में सभी विभागों की समीक्षा की गई। विद्युत विभाग की समीक्षा में विभाग के ईई ने कपकोट विस क्षेत्र के 13 बूथों में बिजली नहीं होने की बात कही। बताया कि बूथ से पोलों की अधिक दूरी है। मतदान से पहले इन बूथों में वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। कुछ बूथों में उरेड़ा द्वारा विद्युतीकरण किया जाएगा।
ईई ने कहा कि बागेश्वर विधान सभा के आठ बूथों में मतदान से पहले कनेक्शन लगा दिया जाएगा। बैठक में शौचालयों की व्यवस्था और रैंप निर्माण पर भी चर्चा हुई। पेयजल की समीक्षा के दौरान बताया गया कि दोनों विधान सभा क्षेत्रों के 46 में से 33 बूथों का आगणन तैयार कर विभाग को भेजा गया है। 13 मतदेय स्थलों में जल स्रोत नहीं होने के कारण पेयजल के लिए सिंटेक्स रखे जाएंगे। डीएम ने बर्फबारी वाले मतदान केंद्रों में लकड़ी की व्यवस्था करने के लिए सीईओ को निर्देश दिए। बैठक में एडीएम एसएस जंगपांगी, सीईओ आरसी आर्या, सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र, एसडीएम श्याम सिंह राणा, एनएस नगन्याल, रवींद्र बिष्ट, तहसीलदार पूरन सिंह, गौरीदत्त, दयाचंद्र, ईई भास्कर पांडेय आदि अधिकारी मौजूद थे।