फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kamlesh Wins 100 Meter Race

फर्राटा दौड़ में राजकीय इंटर कॉलेज सिलोर महादेव का कमलेश कुमार प्रथम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Kamlesh Wins 100 Meter Race
ताड़ीखेत में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अव्वल बच्चों को सम्मानित करते ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक शि? - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंडर-14 अंडर-17 अंडर-19 बालक बालिका वर्ग में प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। दौड़, कूद और गोला, चक्का फेंक प्रतियोगिताएं कराई गईं। बालकों की 100 मीटर दौड़ अंडर-19 सीनियर वर्ग में राइंका सिलोर महादेव के कमलेश कुमार प्रथम, राइंका बंगोड़ा के प्रवेश बिष्ट दूसरे और कैंट इंटर कॉलेज रानीखेत के करण कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरुआत में पिछले साल की चैंपियन विजेता प्रियंका पांडे ने प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। अंडर-19 सीनियर बालिका वर्ग में दीक्षा बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चांदनी आर्य ने 1500 मीटर में प्रथम, मानसी नेगी ने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कमलेश कुमार प्रथम, 1500 मीटर दौड़ में अजय नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग ऊंची कूद मे दीपक सिंह प्रथम रहे। 1500 मीटर सीनियर बालिका दौड़ में प्रियंका पांडे प्रथम रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ताड़ीखेत स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. डीएस नबियाल ने किया। अध्यक्षता बीईओ एसएस चौहान ने की। संचालन दिनेश चंद्र पांडे ने किया। वहां पर प्रधानाचार्य रोशनलाल टम्टा और कन्या इंटर कालेज ताड़ीखेत की प्रधानाचार्या रोजी नैयार तथा खेल समन्वयक डॉ. शिवराज बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed