फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kamala Bhatt's Shankar Cow is champion

कमला भट्ट की शंकर गाय रही चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Kamala Bhatt's Shankar Cow is champion
पशु प्रदर्शनी में चैंपियन गाय के साथ कमला भट्ट। - फोटो : ALMORA
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। विकास खंड बेतालघाट के ग्राम पंचायत च्यूनी में विकासखंड स्तरीय पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख श्रीमती आनंदी बधानी ने किया। प्रदर्शनी में कमला भट्ट पत्नी रमेश भट्ट की शंकर वर्ग की गाय चैंपियन रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि वह विकास खंड में गरीब जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भिकियासैंण हिमानी नैनवाल और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी हरजीत सिंह ने पशु मेले में उपस्थित पशुपालकों को पशुपालन विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

देसी वर्ग में ममता, जगदीश पंत, रेनू उप्रेती की गाय क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय रही। भैंस वर्ग, बैल वर्ग और शंकर वर्ग की गाय में क्रमश कमला देवी, शंकर गिरि और कमला भट्ट के पशु प्रथम स्थान पर रहे। जबकि राधा देवी, भारत सिंह और उर्बादत्त सती के पशु द्वितीय, खष्टी देवी, जगत गिरी और हेमा देवी के पशु तृतीय स्थान पर रहे। पशुओं की जांच और जज के तौर पर डॉ. गरिमा बिष्ट, डॉ.नेहा चौधरी, डॉ. पवन मेलकानी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान च्यूनी श्रीमती रेखा पंत और संचालन प्रमोद कुमार ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान पूरन चंद्र बधानी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवन शर्मा, जगदीश पंत, धर्मा नंद, नीरज भंडारी,चंद्र शेखर, विक्रम भंडारी, प्रमोद पपनै, सूरज कुमार, मोहन चंद्र , लक्ष्मण सिंह मेहरा, जगदीश आर्य, मोती राम, दीप चंद्र, उर्बा दत्त, हरीश तिवारी,उमेश भंडारी, देवेंद्र कश्मीरा, गोपाल दत्त, सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed