{"_id":"4567795dece5efcd20ec10e83d2148b8","slug":"kalyanika-ashram-started-cricket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याणिका आश्रम की क्रिकेट प्रतियोगिता शरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याणिका आश्रम की क्रिकेट प्रतियोगिता शरू
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Sun, 13 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि खेलों से जहां शारीरिक और मानसिक विकास होता है वहीं युवाओं में रचनात्मक ऊर्जा बढ़ती है। कुंजवाल लमगड़ा के छडौंजा मैदान में कल्याणिका आश्रम डोल द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कंप्यूटर के बढ़ते प्रचलन और पढ़ाई के चलते बच्चों की शारीरिक गतिविधियां कम हो गई हैं। अब गांव के खेतों, स्कूलों के मैदानों में खेलने वाले बच्चों की टोलियां भी कम ही दिखाई देती हैं। उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल गतिविधियां भी जरूरी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने को हर संभव प्रयास कर रही है। गांवों में खेल मैदानों के निर्माण को राजीव गांधी खेल अभियान योजना के तहत बजट दया जा रहा है। पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने को भी योजनाएं तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के आयोजक कल्याणिका आश्रम के प्रबंधक स्वामी विष्णु स्वरूपानंद ने बताया कि प्रतियोगिता में 30 टीमों हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने सभी का आभार जताया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच कल्याणिका एकादश और विष्णु क्लब के बीच खेला गया। कल्याणिका एकादश ने 15 ओवर में 132 रन बनाए। विष्णु क्लब ने 12 ओवर में 134 रन बना कर तीन विकट से मैच जीत लिया।
इस मौके पर कपिलानंद महाराज, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल, पूर्व प्रमुख महेंद मेर, रमेश मेलकानी,नवल रावत, मनोज रावत, मोहन नगरकोटी, दीपक मलाड़ा,खीम नगरकोटी, गोपाल पांडे, निरंजन शर्मा, दीपक फत्र्याल, बब्लू भट्ट, प्रेमानंद, संजय पांडे आदि मौजूद थे।