फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kalpana Chaudhary from almora changed her destiny through fish farming

Women's Day: मत्स्य पालन से बदली कल्पना दीदी ने अपनी तकदीर, सालाना सवा लाख कमा बनीं लखपति, जानें इनकी कहानी

Sat, 08 Mar 2025 12:01 PM IST
हीरा मेहरा राजेंद्र धानक, संवाद
राजेंद्र धानक, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 08 Mar 2025 12:01 PM IST
सार

महिला किसान कल्पना चौधरी मत्स्य पालन कर वह सालाना 1.25 लाख से अधिक आय अर्जित कर लखपति दीदी बन गईं हैं। कल्पना ने बताया कि पारंपरिक खेती के बजाय लोग मत्स्य पालन से आय अर्जित कर सकते हैं। बताया कि मत्स्य पालन के जरिये ही आज वह लखपति दीदी बनीं हैं।

विज्ञापन
Kalpana Chaudhary from almora changed her destiny through fish farming
कल्पना चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोजगार की तलाश में गांव छोड़कर जाने वाले लोगों के लिए महिला किसान कल्पना चौधरी स्वावलंबन की मिसाल हैं। मत्स्य पालन कर वह सालाना 1.25 लाख से अधिक आय अर्जित कर लखपति दीदी बन गईं हैं।

विज्ञापन

 

पारकोट निवासी कल्पना इंटर पास हैं। परंपरागत खेती में फायदा न होने पर वर्ष 2018 में उन्होंने 100 वर्ग मीटर के तालाब बनाकर मत्स्य पालन की शुरुआत की। पहले साल कई मछलियों की मौत हो गई और उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और दूसरे साल बेहतर उत्पादन होने से उन्हें अच्छी आय हुई। कुछ समय बाद ही उन्होंने 40 वर्ग मीटर के एक और तालाब में मछली पालन शुरू किया। दोनों तालाबों में पंगास, सिल्वर, कॉमन कार्प, ग्रास कार्प, सिल्वर कार्प, रोहू आदि प्रजातियां पालीं। दोनों तालाबों से सालभर में साढ़े तीन क्विंटल से अधिक मछलियों का उत्पादन होता है।

विज्ञापन

कल्पना ने बताया कि पारंपरिक खेती के बजाय लोग मत्स्य पालन से आय अर्जित कर सकते हैं। बताया कि मत्स्य पालन के जरिये ही आज वह लखपति दीदी बनीं हैं। वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में उन्हें मछली पालन के लिए पुरस्कृत किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पति को खोने के बाद अपने दम पर बच्चों को दिलाया मुकाम
2008 में पति राजेंद्र प्रसाद चौधरी के निधन पर कल्पना पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई। तीन बच्चों की परवरिश अकेले की। आज उनका बेटा कमल चौधरी राजस्व उप निरीक्षक है। बेटी अंजना और निर्मला की शादी हो चुकी है। 61 साल की उम्र में भी कल्पना में युवाओं जैसी फुर्ती है।

घर पहुंच जाते हैं खरीदार
कल्पना की मछलियों की मांग स्थानीय बाजार में बहुत है। उन्होंने बताया कि कई लोग मछली खरीदने घर पर ही आ जाते हैं। उन्हें मछली बेचने के लिए बाजार के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed