फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   kalash yatra nikali

ग्वेल देवता मंदिर में आज मूर्तियों की स्थापना

Fri, 30 Jan 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला , द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला , द्वाराहाट (अल्मोड़ा) Updated Fri, 30 Jan 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
kalash yatra nikali
 ग्राम पंचायत दैरी में नवनिर्मित ग्वेल देवता मंदिर में मूर्तियों की स्थापना शनिवार को होगी। जयपुर से भगवान गणेश, ग्वेल देवता, नारसिंह, सैम, कउवा और हनुमान जी की मूर्तियां यहां पहुंच गई हैं। शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने कलश यात्रा के साथ मूर्तियों की शोभा यात्रा निकाली। यह मंदिर शिक्षिका पुष्पा त्रिपाठी ने अपने पूर्वजों की स्मृति में स्थापित किया है।
विज्ञापन

उटौड़ा से मूर्तियों को डोलियाें में रखकर लाया गया। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली गई।

शनिवार को  ढोल नगाड़े के साथ पं. हेम चंद्र पांडे और चंद्रशेखर उपाध्याय द्वारा धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मूर्तियों को मंदिर में स्थापित किया जाएगा। मालूम हो कि गांव निवासी वंशीधर त्रिपाठी की पुत्री शिक्षिका पुष्पा त्रिपाठी ने अपने पूर्वजों की स्मृति में यहां मंदिर का निर्माण कराया है। कलश यात्रा में दैरी की प्रधान पुष्पा तिवारी, रमा उपाध्याय, गीता जोशी, किरन त्रिपाठी, हेमा त्रिपाठी, सावित्री त्रिपाठी, हेमलता, बीना, हेमा, मनोरंजन त्रिपाठी, उमेश त्रिपाठी, युगल त्रिपाठी, हरीश त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, प्रकाश तिवारी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed