{"_id":"587a6ad84f1c1b577fbac31a","slug":"kalash-festival-starts-with-the-journey-uttarayani-in-kapkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ कपकोट में उत्तरायणी मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ कपकोट में उत्तरायणी मेला शुरू
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला प्रशासन, मेला समिति और नगर पंचायत के सहयोग से यहां उत्तरायणी मेला शुरू हो गया है। शुभारंभ जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने दीप जलाकर किया। उद्घाटन के मौके पर स्कूली बच्चों ने भव्य कलश यात्रा निकाली, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिलाओं ने पारंपरिक चांचरी के गीत प्रस्तुत किए।
शिशु मंदिर भराड़ी के प्रांगण में जिलाधिकारी घिल्डियाल ने कहा कि मेले मेल मिलाप के प्रतीक होते हैं। मेलों से आपसी सद्भाव बढ़ता है। मेलों में विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृतियां झलकती है। इनके आयोजन से भावी पीढ़ी को अपनी संस्कृति संजोने की सीख मिलती है। उन्होंने लोगों से मेले के दौरान प्रस्तुत सभी कार्यक्रमों का भरपूर लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने लोगों से मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में स्थानीय प्रशासन और पुलिस को पूरा सहयोग देने की अपील की।
इस मौके पर इंटर कालेज असों के बच्चों ने सरस्वती वंदना शारदे करते तुम्हारी वंदना..., बालिका इंटर कालेज ऐठान की छात्राआें ने स्वागत गीत जय चंदा सितारे चमके..., महिला मंगल दल सलिंग के कलाकारों ने झोड़ा चांचरी तै कैले द्याना झनका फूना..प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में इंटर कालेज असों, राबाइंका ऐठान, सरस्वती शिशु मंदिर भराड़ी, विविमं हिचौड़ी कपकोट, अनंत निधि कॉपरेटिव सोसायटी के कलाकारों ने गीत और नृत्य प्रस्तुत सांस्कृतिक छटा बिखेरी। संचालन गिरीश मिश्र और दयाल ऐठानी ने किया। इस मौके पर एसडीएम रवींद्र बिष्ट, तहसीलदार पीएस बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, ईओ हरि चरण सिंह, गिरीश जोशी, हंशा ड्याराकोटी, तारा कपकोटी, गीता ऐठानी, निहारिका कपकोटी, किरन उपाध्याय और बबलू ऐठानी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष गोविंद ऐठानी ने भाजपा पर भराड़ी में आयोजित उत्तरायणी मेले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बने मंच का संचालन केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री के ब्लाक प्रतिनिधि द्वारा किया गया। उन्होंने प्रशासन से चुनाव आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने की मांग की है।