{"_id":"5a54f9bd4f1c1bc20a8b7789","slug":"kailash-workers-took-out-a-procession-sloganeering-against-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनल कर्मियों ने जुलूस निकाला, सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनल कर्मियों ने जुलूस निकाला, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा/बागेश्वर।
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में जुलूस निकालते उपनल कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
उपनल कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए नगर में जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांगें शीघ्र पूरी करने की मांग की। इससे पहले गांधी पार्क में धरना देकर सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ भी किया।
विज्ञापन
धरना स्थल गांधी पार्क में हुई सभा में वक्ताओं ने जिले के विभिन्न विभागों में उपनल कर्मचारी कार्यरत है। लंबे समय के बाद भी उन्हें कार्य के अनुरूप वेतन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने उपनल कर्मचारियों को 21 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने और समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग की। कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य के लिए कर्मचारी नियमावली बनाने की भी मांग की। उन्होंने 15 दिन के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया। जुलूस और धरना प्रदर्शन में चंद्रा चौहान, दिनेश आर्या, कमल भट्ट, विक्रम कार्की, नंदन गिरी, मनोज वर्मा, शेखर भट्ट, आशा गोस्वामी, विक्की, चंद्रा भाकुनी, अनीता, कविता, पूरन लाल समेत भारी संख्या में कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
उधर बागेश्वर में भी उपनल कर्मी विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मी कार्य बहिष्कार करने के बाद तहसील परिसर में एकत्र हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में सभी कर्मी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद कलक्ट्रेट में धरना दिया। इस दौरान उपनल कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कमल गढ़िया प्रकाश उपाध्याय, प्रदीप सनवाल, राजेंद्र गढ़िया, मनोज पांडे, गंगा भाकुनी, रमेश कांडपाल, खीम सिंह कनवाल, खीम सिंह, भूपाल दौसाद, शाहरुख हुसैन, दीपक आर्या आदि शामिल थे।
विज्ञापन