{"_id":"594021858664197d5d8b4765","slug":"kailash-manasarovar-first-team-to-fly-to-dharchula","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल धारचूला रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल धारचूला रवाना
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्री
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल मंगलवार सुबह 5.30 बजे होली डे होम अल्मोड़ा से धारचूला के लिए रवाना हो गया। दल में 16 महिलाएं और 39 पुरुष समेत 55 यात्री शामिल हैं। इससे पहले यात्री दल का सोमवार सायं अल्मोड़ा पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
दल के लाइजनिंग आफिसर चंद्रमौली कुमार टी शर्मा ने बताया कि यात्री दल में सबसे अधिक उम्र के हरियाणा के आजाद सिंह ओहल (67), और सबसे कम उम्र के राजस्थान निवासी भास्कर शर्मा (18) हैं।
विज्ञापन
केएमवीएन ने यात्रियों के लिए कुमाऊंनी व्यंजन भी परोसे और अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई खिलाई। इस मौके पर यात्री दल के गाइड कुमाऊं मंडल विकास निगम के भुवन कांडपाल, होली डे होम की प्रबंधक शीला साह, योगेश गर्ब्याल, प्रकाश उनियाल, शशि उनियाल, अर्जुन सिंह, नरेश कुमार, सोबन राम आदि मौजूद थे। इधर कैलाश मानसरोवर यात्रियों के धौलछीना पहुंचने पर स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
हिल व्यू रेस्टोरेंट में नाश्ता करने के बाद यात्री अगले पड़ाव धारचूला को रवाना हुए। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह, महासचिव चंदन माहरा, प्रकाश वर्मा, महेंद्र सिंह, डा. रोहित रखोलिया, श्रीकृष्ण उप्रेती, हिल व्यू के प्रबंधक प्रशांत रावत आदि ने उनका स्वागत किया।