{"_id":"5d6eb4048ebc3e93ce4f9581","slug":"kadlivriks-brought-in-ranikhet-ranikhet-news-hld355344652","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगाड़े निशान और गाजे बाजे के साथ रानीखेत में लाया गया कदली वृक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगाड़े निशान और गाजे बाजे के साथ रानीखेत में लाया गया कदली वृक्ष
विज्ञापन
रानीखेत में रायस्टेट से केले का खाम लाते श्रद्धालु। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कदली वृक्ष आमंत्रण यात्रा के साथ पर्यटन नगरी में प्रख्यात मां नंदा सुनंदा महोत्सव की शुरूआत हो गई है। मंगलवार की सुबह नंदा देवी से कदली वृक्ष आमंत्रण यात्रा शुरू हुई। राय स्टेट स्थित माधव कुंज निवास परिसर से पूजा अर्चना के बाद कदली वृक्ष लाया गया। गाजे बाजे और नगाड़ों निशानों के साथ मां नंदा सुनंदा का जय घोष करते हुए श्रद्धालुओं ने वृक्ष की भव्य शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा पूरी बाजार होते हुए नंदा देवी मंदिर पहुंची, जहां कदली वृक्ष को स्थापित कर दिया गया। बुधवार को कदली वृक्ष में प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्ति निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इसी के साथ मेले की शुरुआत हो गई है। बच्चों और महिलाओं के बीच जहां दोपहर में तमाम प्रतियोगिताएं और रचनात्मक गतिविधियां होंगी, वहीं रात के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मचेगी। सुबह शाम आरती और अन्य कार्यक्रम होंगे। स्थानीय बच्चों के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को भी आमंत्रित किया गया है। महोत्सव में इस बार हेमंत माहरा राजा की भूमिका निभा रहे हैं। शोभा यात्रा में विधायक करन माहरा, छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, विमल भट्ट, गोपाल देव, नंदा देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश शाह, पंकज शाह, अगस्त शाह, किरन शाह, हीरा रावत, कैलाश पांडे, उमेश भट्ट, सतीश पांडे, यतीश रौतेला, जयंत रौतेला, लक्ष्मण सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल की पेश
रानीखेत। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नंदा देवी मेले की कदली वृक्ष यात्रा के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिशान कायम करते हुए शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिए यहां गांधी चौक पर जलपान की व्यवस्था की थी। आयोजन में कामरान कुरैशी, नईम खान, नाजिम, मोहसिन खान, मो. इरफान, अकबर अली, मो. अनीस, हबीव अहमद, शाहिद अली, अमन शेख, सोनू सिद्दीकी सहित तमाम लोगों ने सहयोग किया।