फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jyotsana will be New Chief Of Jageshwar Temple Samuh

ज्योतसना बनी जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की नई प्रबंधक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Jyotsana will be New Chief Of Jageshwar Temple Samuh
जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की नव नियुक्त प्रबंधक ज्योतसना पंत को चार्ज सौंपते निवर्तमान प्रब? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति को नया प्रबंधक मिल गया है। ज्योतसना पंत जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की नई प्रबंधक चुन ली गई है। बृहस्पतिवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बृहस्पतिवार को ज्योतसना पंत को चार्ज सौंपा। ज्योतसना जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की प्रबंधक बनने वाली पहली महिला हैं।
विज्ञापन

ज्योतसना के प्रबंधक बनने पर लोगों ने खुशी जताई है। जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक के लिए 18 लोगों ने आवेदन किया था। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर समूह के प्रबंधन की बागडोर अब तक के इतिहास में पहली बार महिला के हाथ में सौंपी गई है। राज्यपाल के आदेश पर ज्योत्सना पंत जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की नई प्रबंधक नियुक्त की गई। इस संबंध में प्रबंधन समिति अध्यक्ष डीएम वंदना सिंह को भी अवगत करा दिया गया है। पहली नवरात्र के दिन उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। ज्योत्सना राजपुरोहित परिवार की बहू हैं। नव नियुक्त प्रबंधक ज्योतसना पंत ने कहा कि जागेश्वर मंदिर में कमियों को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जागेश्वर क्षेत्र में पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के प्रयास भी किए जाएंगे। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कतें नहीं होने दी जाएंगी। कार्यभार ग्रहण करने के मौके पर ज्योतसना के ससुर नागेश पंत, देवेश पंत, चंद्रेश पंत, विवान पंत, निर्वतमान प्रबंधक भगवान भट्ट, मंदिर के पुजारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed