{"_id":"3b7eefa4783f021b573923a580d8fb57","slug":"june-will-be-far-short-of-teachers-in-schools-kunjwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून तक दूर होगी स्कूलों में शिक्षकों की कमी : कुंजवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून तक दूर होगी स्कूलों में शिक्षकों की कमी : कुंजवाल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने लमगड़ा ब्लाक के कई गांवों का भ्रमण कर समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने क्षेत्र की बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार जून तक सभी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
कुंजवाल ने शहरफाटक, मोरनौला, ज्वारनैड़ी, सुनाड़ी, जैंती आदि क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। लोगों ने गत दिनों ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को हुए नुकसान की जानकारी विस अध्यक्ष को दी। ग्रामीणों ने उन्हें स्कूलों में शिक्षकों की कमी से भी अवगत कराया।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने टेलीफोन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को फटकार लगाते हुए क्षेत्र के स्कूलों से शिक्षकों को अन्यत्र समायोजित करने की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। बाद में कुंजवाल लमगड़ा ब्लाक के कल्याणिका आश्रम भी गए और बाबा कल्याणदास से मुलाकात की।
विज्ञापन
उनके साथ जनसंपर्क में पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीवान बोरा, बीडीसी सदस्य मोहन कुंजवाल, किरन कबड़वाल, माया बर्गली, मोहन सिंह धानक, जीत सिंह धानक, चंदन सिंह, राजू जोशी आदि मौजूद थे।