फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   July 18 will celebrate the Festival Hrela

18 जुलाई तक मनाएंगे हरेला महोत्सव

Sat, 11 Jul 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Sat, 11 Jul 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन

पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले में 18 जुलाई तक हरेला महोत्सव मनाया जाएगा। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हरेला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट हरेला उगाने वाली महिला को हरेला पुरस्कार के रूप में एक वर्ष तक प्रतिमाह 500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
विज्ञापन


पुरस्कार के चयन के लिए जिला विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। प्रत्येक गांव में प्रधान की अध्यक्षता में समिति बनाई जाएगी।

जिसके सदस्य उप प्रधान, बीडीसी सदस्य, वन पंचायत सदस्य होंगे। समिति में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, वन आरक्षी, उद्यान, कृषि विभाग के ग्राम स्तरीय कार्मिक को डीएम नामित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के गठन के बाद 17 जुलाई को हरेला प्रतियोगिता होगी। पुरस्कार के लिए संबंधित महिला का नाम, पता, बैंक खाता विवरण जिला कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा।

इधर मुख्य विकास अधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सभी खंड विकास अधिकारियों को हरियाली कार्यक्रम को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि 15 जुलाई तक सभी एडीओ उद्यान, वानिकी और सहायक खंड विकास अधिकारी अपने मुख्यालयों पर तैनात रहेंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों से हरियाली कार्यक्रम के लिए पौधों की मांग जिला मुख्यालय भेजें। संभव होने पर स्थानीय नर्सरी से भी पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed