{"_id":"581780ff4f1c1baa31435b9d","slug":"joy-and-enthusiasm-was-celebrated-festival-of-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमंग और हर्षोल्लास से मनाया गया दीपोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमंग और हर्षोल्लास से मनाया गया दीपोत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 31 Oct 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
दीपावली की रात रोशनी से नहाया हुआ अल्मोड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दीपावली उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में शुभ मुहूर्त में लोगों ने घरों में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सुख और समृद्धि की कामना की। नगर और गांव के सभी घरों को रंग बिरंगी बिजली की मालाओं आदि से रोशन किया गया था। सूरज ढलते ही पूरा शहर बिजली की सतरंगी रोशनी से जगमगा उठा। लोग देर रात तक आतिशबाजी करते रहे। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर पटाखे छोड़े गए।
विज्ञापन
शाम के वक्त नगर का दृश्य मनोहारी लग रहा था। घरों में मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो होने लगी थीं। शुभ मुहूर्त में लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों में विधि विधान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। शाम होते ही चारों तरफ आतिशबाजी होने लगी। रंग-बिरंगी रोशनी छोड़ते पटाखों, राकेटों की रोशनी से आसमान जगमगा उठा। कई लोगों ने एक-दूसरे के घरों में जाकर दीपोत्सव की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन