फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jngeeton through satire on political situation

जनगीतों के माध्यम से किया राजनीतिक हालातों पर कटाक्ष

Sun, 24 Apr 2016 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 24 Apr 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
Jngeeton through satire on political situation
प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड बचाओ यात्रा का नगर में भव्य स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने जनगीतों माध्यम से प्रदेश के राजनीतिक हालातों पर चर्चा की। कहा कि राष्ट्रीय दलों की गलत नीतियों के चलते 16 वर्षों बाद राज्य अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सका है। चारों ओर लूट खसोट और भ्रष्टाचार का माहौल है। व्यवस्था को बदलने के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया गया।


प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष सोमेश बुडाकोटी ने जनगीत के माध्यम से उत्तराखंड में हो रहे भ्रष्टाचार व गलत सरकारी नीतियों पर कटाक्ष किया और लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। सोमेश ने कहा कि आज का युवा राजनीतिक व्यवस्था को बदलने के लिए तैयार है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से खुश होकर युवाओं में राजनीति की तरफ झुकाव हुआ है जो देश के लिए सुखद संकेत है। प्रदेश कार्यसमिति अध्यक्ष अनूप नौटियाल, दिल्ली उत्तराखंड प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी नवीन पिरशाली, प्रदेश पर्यवेक्षक श्रीचंद वोहरा, रण सिंह राणा, त्रिलोक सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एसएस कलेर, अजय शर्मा, श्यामबाबू पांडेय, ओपी मिश्रा, राव नसीम, पूजा मेहरा, शारिक अफरोज, प्रदेश प्रवक्ता राजेश बहुगुणा, अवतार सिंह राणा, चंद्रशेखर भट्ट, उमा सिसोदिया, सागर रावल सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed