{"_id":"5c7d69b5bdec22146c2229ea","slug":"jhumai-viewer-on-lyrics-of-diwan-kanwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवान कनवाल के गीतों पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवान कनवाल के गीतों पर झूमे दर्शक
Mon, 04 Mar 2019 11:38 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
विश्वनाथ स्थित शिव मंदिर में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिवालय मेला समिति की ओर से विश्वनाथ स्थित शिव मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव में सोमवार रात प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल ने अपने गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। उनके गीतों पर दर्शकों ने जमकर ठुमके लगाए।
प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल ने ओ दाज्यू मेरि घर वायी रिसे गे.., कि बतू अपन हिया का हाल जो तू दि जाली अपन रेशमी रुमाल..आदि गीतों की प्रस्तुति दी तो दर्शकों ने तालियों से उनका स्वागत किया। इससे पहले रविवार रात प्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्याय ने बेडू पाको बारा मासा नरैण काफल पाको चैता मेरी छैला., हाइ ककड़ी झिल मां नूण पिसो सिले मां मोहना तू बैठी रैछे मेरो दिले मां..आदि गीतों से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। मुख्य अतिथि विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने मंदिर में मंच निर्माण के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को दिन मेें वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट तथा साथियों ने भजन कीर्तन, शिव पर आधारित होली गीत सुनाए। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि मंदिर का जीर्णोद्धार जल्द कराया जाएगा। मेले को अगले साल भव्य रूप दिया जाएगा। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि मेले आपसी सौहार्द बढ़ाते हैं। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने मेला समिति के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर समिति के व्यवस्थापक देवेंद्र सिंह बिष्ट दीपू, अध्यक्ष राजू नेगी, सचिव नरेंद्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष देवेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष गोकुल गिरी गोस्वामी, संरक्षक हीरा सिंह बिष्ट, राजन गिरी गोस्वामी, राजन अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन