फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   JE Beaten in Garur

बाजार में डामरीकरण के दौरान युवा व्यापारी ने लोनिवि के जेई की गाज में जड़ा थप्पड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
JE Beaten in Garur
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ बाजार में डामरीकरण के दौरान बाजार के युवा व्यापारी की ओर से प्रांतीय खंड बागेश्वर के अवर अभियंता के गाल पर थप्पड़ जड़ने और एक को जान से मारने की धमकी देने पर उत्तराखंड लोनिवि डिप्लोमा इंजीनियर संगठन ने एसपी से युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। जेई की ओर से दी गई तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

कौसानी बैजनाथ मोटर मार्ग पर हॉटमिक्स का कार्य रात-दिन हो रहा है। गरुड़ बाजार में डामरीकरण के दौरान डामरीकरण को लेकर युवा व्यापारी अंकित और एक अन्य की प्रांतीय खंड लोनिवि के जेई रवि कृष्ण जलाल और एई कैलाश चंद्र से डामरीकरण को लेकर कहासुनी हुई। कहासुनी के दौरान युवा व्यापारी अंकित ने जेई को थप्पड जड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज जोशी मौके पर आए। जेई ने युवा व्यापारी और एक अन्य खिलाफ बैजनाथ थाने में मारपीट और अभद्र व्यवहार करने की तहरीर दी। फिलहाल युवा व्यापारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि जेई से युवा व्यापारी ने गल्ती के लिए माफी मांग ली है। समझौता कराने में भाजपा के कुछ स्थानीय नेता शामिल थे। वार्ता में जेई प्राथमिकी दर्ज करने तैयार होंगे तो प्राथमिकी दर्ज कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने घटना की निंदा की है। एसपी से मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक से कराने के साथ युवा व्यापारी और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। एसपी अमित श्रीवास्तव ने थानाध्यक्ष बैजनाथ को जेई की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed