{"_id":"67cc6e891b81961f05066e24","slug":"jcb-machine-seized-for-digging-government-land-without-permission-almora-news-c-232-1-shld1002-125254-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बिना अनुमति सरकारी जमीन खोदने पर जेसीबी मशीन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बिना अनुमति सरकारी जमीन खोदने पर जेसीबी मशीन सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
585 घन मीटर अवैध खनन पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। लोअर माल रोड कर्नाटकखोला में सरकारी भूमि पर अवैध खनन करने पर जिला प्रशासन ने शनिवार को छापा मारा। यहां 585 घन मीटर अवैध खनन पकड़ा गया। प्रशासन ने अवैध खनन में प्रयुक्त जेसीबी मशीन को सीज कर दिया है।
लोअर माल रोड पांडेखोला के निकट कर्नाटक खोला में मुख्य सड़क के ऊपर की तरफ सरकारी भूमि पर जेसीबी से अवैध खनन किया जा रहा था। शिकायत पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी को रूकवा दिया। साथ ही खनन की अनुमति दिखाने को कहा। ऑपरेटर कोई अनुमति नहीं दिखा सका। नायब तहसीलदार दीवान सिंह ने बताया कि उस जमीन पर दावा करने वाला व्यक्ति अनुमति नहीं दिखा सका। यहां नपाई में 585 घन मीटर अवैध खनन पाया गया। प्रशासन ने अवैध खनन में संलिप्त जेसीबी को सीज कर कब्जे में ले लिया है।
प्रथमदृष्टया जांच में मामला राज्य सरकार की भूमि पर अवैध खनन का पाया गया है। अवैध खनन में संलिप्त जेसीबी को सीज कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दीवान सिंह सलाल, नायब तहसीलदार सदर अल्मोड़ा
मेल से भेजी गई है।
फोटो- अल्मोड़ा में पांडेखोला के निकट कर्नाटकखोला में अवैध खनन को रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार।