{"_id":"571667c44f1c1b33088b4697","slug":"jcb","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से छलनी हो रहा कोसी का तट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से छलनी हो रहा कोसी का तट
ब्यूरो/अमर उजाला , रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
कोसी नदी में जेसीबी से होता अवैध खनन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में राष्ट्रपति शासन चल रहा है, लेकिन कोसी नदी में अवैध खनन का सिलसिला बदस्तूर जारी है। रानीखेत-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर कोसी नदी में खनन के लिए धड़ल्ले से जेसीबी उतारी गई हैं। बताया गया है कि सरकारी कार्यों के लिए कुछ ठेकेदार नदियों का सीना छलनी कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्य हाइवे होने के बावजूद नीति नियंताओं की आंखों पर भी पट्टी बंधी हुई है।मोटा मुनाफे के चक्कर में कई लोग नदियों का सीना छलनी करने पर तुले हुए हैं। अवैैध खनन के लिए धड़ल्ले से नदियों में उतारी उतारी गई हैं। यह कार्य भी तब हो रहा है, जब प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू है और पूरे कार्य पारदर्शिता से हो रहे हैं। नदियों में रेत, बजरी के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए गए हैं। जिस कारण बरसात के समय नदियां रुख मोड़कर ग्रामीणों के खेतों को तबाह कर देती हैं। यह मामला रानीखेत-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग का है। यहां कई स्थानों पर सरकारी कार्य चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ ठेकेदार अवैध खनन कर स्थानीय सामग्री का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोट-----
नदियों में खनन के लिए जेसीबी को उतारना नियमों के विरुद्ध है। शिकायत मिली है इस मामले में फिर छापा मारने की कार्रवाई की जाएगी, अवैध खनन करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
-दामोदर पांडेय, तहसीलदार रानीखेत।