{"_id":"5cc5e5f7bdec2207657b80c0","slug":"jasheshwar-dham-accompanying-the-family-chief-secretary-of-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार संग जागेश्वर धाम पहुंचे प्रदेश के मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार संग जागेश्वर धाम पहुंचे प्रदेश के मुख्य सचिव
Sun, 28 Apr 2019 11:12 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
जागेश्वर धाम पहुंचे मुख्य सचिव उत्पल कुमार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह रविवार को अल्मोड़ा पहुंचे। इस दौरान वह परिवार समेत चितई ग्वल देवता और जागेश्वर धाम मंदिर भी गए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर में लगे राजस्थानी पटाल के गर्म होने की शिकायत और मंदिर के आसपास क्षतिग्रस्त भवनों के जीर्णोद्धार को लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) के उच्चाधिकारियों से वार्ता करने की बात कही।
विज्ञापन
परिवार समेत जागेश्वर धाम पहुंचे मुख्य सचिव को इस मौके पर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि गर्मियों में मंदिर परिसर में लगे पटाल काफी गर्म हो जाते हैं। जिससे लोग परिसर में काफी देर तक पैर नहीं रख पाते। इसके अलावा मंदिर परिसर के आसपास कई भवन टूट चुके हैं। जिसके जीर्णोद्धार के लिए अनुमति नहीं मिल पा रही है। इस पर मुख्य सचिव ने एएसआई के उच्चाधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बाद में वह कसारदेवी गए और रात्रि विश्राम के लिए बिनसर रवाना हो गए। इससे पहले सुबह उन्होंने चितई ग्वल देवता मंदिर में भी पूजा की। इस दौरान जागेश्वर मंदिर के पुजारी समेत, सीडीओ मनुज गोयल, एसएसपी पीएन मीणा, एडीएम बीएल फरमाल, एसडीएम मोनिका समेत प्रशासनिक अमला उनके साथ था।
विज्ञापन