फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Janmashtami mela in dugalkhola

Almora News: जन्माष्टमी महोत्सव के विजेताओं को सम्मानित किया

Wed, 06 Sep 2023 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 06 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami mela in dugalkhola
फोटो - 05 एएलएम 24पी -दुगालखोला में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी के समापन में मौजूद पालिकाध्यक्ष प्र
अल्मोडा। दुगालखोला में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का विधिवत समापन हो गया। इस दौरान महोत्सव में हुईं प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर झांकी निकालने और नृत्य प्रस्तुत करने पर स्वाति जोशी, निधि नैनवाल, दक्षिता बिनोला, कृतिका लोहनी, गरिमा जोशी, विशाखा चम्याल, आस्था कांडपाल, प्रतीक नेगी, दिया बिष्ट, हिमांशु गुरुरानी, सीमा भट्ट, नयन भट्ट, नीतिका नेगी, योगिता गुणवंत और भजन गायक टीम की दीपा जोशी, बिमला गुरुरानी को पुरस्कृत किया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि ऐसे आयोजन से हमें अपनी संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलता है। यहां रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष मनोज सनवाल, एडवोकेट महेश चंद्र, रीता दुर्गापाल, संदीप गुरुरानी, सौम्या जोशी, चंद्रमणि भट्ट, भगवान दुर्गापाल, दयाकृष्ण कांडपाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी शुरू, भजन-कीर्तनों की धूम

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी शुरू हो गई हैं। मंगलवार को कई स्कूलों में राधा-कृष्ण नृत्य और भजन-कीर्तनों की धूम रही। छोटे बच्चे सजधज कर अपने स्कूलों में पहुंचे। इस दौरान कृष्ण की बाल लीलाओं से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। क्षेत्र के सशिमं, विद्या मंदिर, बोनाफाइड हाईस्कूल, दिशा शिक्षण संस्थान, एसए सहित बिष्ट मेमोरियल पब्लिक स्कूल, विजडम, नवप्रभात, प्राथमिक विद्यालय सहित कई स्कूलों में बच्चों ने राधा-कृष्ण से संबंधित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed