फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jan Aushadhi Center closed from six months

छह माह से जन औषधि केंद्र में लगा है ताला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
Jan Aushadhi Center closed from six months
बेस अस्पताल में बंद पड़ा जन औषधि केंद्र। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल का जन औषधि केंद्र करीब छह माह से बंद है। अगस्त में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में जन औषधि केंद्र को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय लिया गया था, लेकिन साल खत्म होने वाला है जन औषधि केंद्र अभी तक शुरू नहीं हो सका। नगर और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीजों को सस्ती दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं और मजबूरन गरीब बाजार से महंगी दवाईयां खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

बेस अस्पताल का जन औषधि केंद्र अब तक रेडक्रॉस सोसायटी के हाथों में रहा। जून में जन औषधि केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट के जन औषधि केंद्र छोड़ने के बाद केंद्र में ताला लटक गया। इधर नगर और नगर के सटे ग्रामीण इलाकों के मरीज इलाज के लिए बेस अस्पताल पहुंचते हैं लेकिन दवाइयां उन्हें बाजार से खरीदनी पड़ रही हैं। या फिर जिला अस्पताल में स्थित जन औषधि केंद्र में आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मालूम हो जन औषधि केंद्र में बाजार मूल्य से काफी सस्ती दरों में हर प्रकार की दवाइयां रहती हैं। इधर बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचएस गड़कोटी ने बताया कि जन औषधि केंद्र को संचालित करने की कवायद शुरू हो चुकी है। वर्तमान में निविदाएं जारी हो चुकी हैं। जल्द ही इसे फिर से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed