{"_id":"6140e69c8ebc3e79d351b8f2","slug":"jam-in-almora-almora-news-hld437960798","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में दोनों ओर खड़े आड़े-तिरछे वाहनों से बार-बार जाम का झाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में दोनों ओर खड़े आड़े-तिरछे वाहनों से बार-बार जाम का झाम
विज्ञापन
अल्मोड़ा में बेतरतीब खड़े वाहनों के बीच अन्य वाहनों को आने-जाने में दिक्कतें होती हैं। संवाद
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर में जाम की समस्या आम है। बाजार में दोनों ओर आड़े-तिरछे खड़े दोपहिया वाहनों से भी बार-बार जाम लगता है। मंगलवार को अमर उजाला ने नगर में जाम की समस्या को लेकर पड़ताल की।
शिखर तिराहा, टैक्सी स्टैंड, जिला अस्पताल, पालिका के समीप, रोडवेज, केमू स्टेशन चौघानपाटा समेत विभिन्न स्थानों पर सड़क के दोनों और खड़े वाहनों के कारण जाम लगता पाया गया। कई स्थानों पर सफेद पट्टी से बाहर दोपहिया वाहन खड़े दिखे।
इस दौरान रोडवेज स्टेशन में जब-जब बस आकर खड़ी हुई उसके आस-पास आड़े-तिरछे खड़े दोपहिया वाहनों से जाम लगा। बता दें कि नगर में जाम की समस्या से आए दिन लोग दो चार होते हैं। इन दिनों नंदा देवी मेले की वजह से बाजारों में भी भीड़ बढ़ी हुई है।
विज्ञापन
जाम लगने से वाहन तो फंसे रहते ही हैं, राहगीरों का पैदल चलना भी कई बार दुश्वार हो जाता है। जिला अस्पताल गेट के पास लोग दोपहिया वाहन खड़े कर जाते हैं, जिससे मरीजों और तीमारदारों समेत अस्पताल प्रशासन को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।