{"_id":"59cab2e04f1c1b79548b48a1","slug":"jam-for-lpg-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर के लिए धारानौला सड़क पर जाम लगाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर के लिए धारानौला सड़क पर जाम लगाया
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में एलपीजी के लिए जाम लगाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर में धारानौला गैस एजेंसी के अंतर्गत पर्याप्त सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वितरण केंद्र पुलिस लाइन के पास मंगलवार को सिलेंडर का ट्रक नहीं पहुंचा। गैस नहीं मिलने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने खाली सिलेंडरों के साथ धारानौला मार्ग पर जाम लगा दिया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस लाइन वितरण केंद्र में डेढ़ माह से पर्याप्त गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है। बाद में पुलिस के समझाने और आश्वासन पर लोगों जाम खोला।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह से ही धारानौला मार्ग पर पुलिस लाइन के पास काफी संख्या में लोग रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए पहुंचे थे। काफी देर तक इंतजार के बाद जब रसोई गैस का ट्रक नहीं पहुंचा तो लोग गुस्से में आ गए। उन्होंने खाली सिलेंडरों के साथ सड़क पर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर पिथौरागढ़ और भवाली की ओर आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि डेढ़ माह से पुलिस लाइन वितरण केंद्र में रसोई गैस की सप्लाई नहीं हुई है। रसोई गैस संकट से लोग परेशान हैं, लेकिन गैस एजेंसी ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाया और जल्द गैस आपूर्ति करने का भरोसा दिलाया। करीब एक घंटे बाद लोगों ने जाम खोला और उन्हें खाली सिलेंडर लेकर घरों को लौटे। इधर, धारानौला गैस एजेंसी के प्रबंधक आरसी पांडे का कहना है कि मंगलवार को दो ट्रक सिलेंडर आए थे, जिन्हें गोल मार्केट और ताम्र नगरी क्षेत्र में बांटा गया। उन्होंने बताया कि प्लांट से ही सिलेंडरों की कम आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
तीन महीने से नहीं पहुंची रसोई गैस
बागेश्वर। जिला मुख्यालय से लगी बिलौना ग्राम पंचायत के पेट्रोल पंप इलाके में तीन महीने से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो सकी है। गुस्साए लोगों ने आपूर्ति शीघ्र नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। बिलौना के पूर्व सैनिक माधवानंद चौबे समेत कई उपभोक्ताओं ने बताया कि पेट्रोल पंप इलाके में तीन महीने से रसोई गैस का वाहन नहीं पहुंचा है। गैस की आपूर्ति नहीं होने से गांव में खाना पकाने के लिए काफी परेशानी हो रही है।
मिट्टी तेल भी पर्याप्त मात्रा नहीं मिल पा रहा है। गैस के लिए उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन से कई बार कह दिया है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने आपूर्ति शीघ्र नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इधर रसोई गैस के प्रबंधक जीएस बाफिला ने बताया कि यहां अब भी 3100 का बैकलॉग चल रहा है। हल्दूचौड़ (हल्द्वानी) स्थित प्लांट से आपूर्ति कम हो रही है। कहा कि बिलौना पंप क्षेत्र में दो दिन के भीतर आपूर्ति हो जाएगी।