{"_id":"594144034f1c1b65178b45da","slug":"jageshwar-must-develop-in-the-form-of-fifth-dham-paul","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागेश्वर को पांचवें धाम के रूप में विकसित करना होगा : पॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागेश्वर को पांचवें धाम के रूप में विकसित करना होगा : पॉल
अल्मोड़ा,अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
जागेश्वर धाम में पत्नी संग पूजा अर्चना करते राज्यपाल डॉ. केके पॉल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल डा. केके पॉल ने कहा कि जागेश्वर को पांचवें धाम के रूप में विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और पलायन रोकने के लिए ठोस नीति बनाने के प्रयास करने होंगे। उन्होंने चार धाम में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या को देखते यहां और अधिक सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
राज्यपाल पॉल चितई के ग्वल देवता मंदिर और जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए आए थे। एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पर पहुंचे राज्यपाल डा. पॉल ने पत्नी ओमिला पॉल संग पहले चितई ग्वल देवता मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने इस मंदिर को महत्वपूर्ण बताते हुए यहां आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को और अधिक सुविधा देने के लिए पर्यटन और जिला प्रशासन से विशेष प्रयास करने को कहा। बाद में वह जागेश्वर धाम पहुंचे।
विज्ञापन
जहां उन्होंने द्वादस ज्योतिर्लिंग और महामृत्युंजय मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने जागेश्वर धाम को पांचवें धाम के रूप में विकसित करने की बात करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं तैयार की गई हैं। मंदिर में सफाई देखकर उन्होंने व्यवस्था को आगे भी बनाए रखने को कहा। उन्होंने जिला प्रशासन और मंदिर समिति से श्रावण माह में होने वाली शिव पूजा के लिए विशेष व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
साथ ही उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में अन्य धार्मिक पर्यटन स्थलों का भी विकास किए जाने पर जोर दिया। राज्यपाल डा. पॉल ने भ्रमण के दौरान चितई और जागेश्वर मंदिर परिसर का भ्रमण कर कई जानकारियां भी प्राप्त कीं।
नगर में पेयजल समस्या पर विशेष ध्यान दें अधिकारी
राज्यपाल डा. केके पॉल ने मानसून को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया और नगर में पेयजल किल्लत को लेकर विशेष ध्यान देने को कहा। सर्किट हाउस में जिलाधिकारी सविन बंसल से उन्होंने कोसी बैराज की जानकारी प्राप्त की और बैराज के समीप सुंदरीकरण और पार्किंग व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
राज्यपाल डा. पॉल ने एसएसपी पी रेणुका देवी से कानून व्यवस्था की जानकारी ली और वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कार्य योजना बनाने और उस पर अमल करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसपी को जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाने और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर राज्यपाल के परिसहाय अनुज राठौर, एसडीएम विवेक रॉय, ऋचा सिंह, सीओ आरएस टोलिया, मंदिर समिति के प्रबंधक प्रकाश भट्ट, हेमंत भट्ट, रामदत्त भट्ट, गिरीश भट्ट आदि कई गणमान्य लोग मौजूद थे।