{"_id":"5da1c47b8ebc3e01702d2133","slug":"jageshawar-festival-strted-with-colourfull-programs-almora-news-hld360075522","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय जागेश्वर महोत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय जागेश्वर महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन
जागेश्वर महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में तीन दिवसीय जागेश्वर महोत्सव का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं की प्रतिभा निखारने का मौका देना ही महोत्सव का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव को योगा और आध्यात्म की थीम पर आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कलाकारों को मौका देने के साथ जागेश्वर में पर्यटकों के मनोरंजन के लिए महोत्सव का आयोजन किया गया है। तीन दिवसीय महोत्सव में साहसिक पर्यटन, योगा, आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न विद्यालयों के लिए प्रतियोगिताए आयोजित की गयी है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से महोत्सव में आने की अपील की है।
इससे पूर्व डीएम, सीडीओ मनुज गोयल, एसडीएम मोनिका ने दीप जलाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि सीडीओ मनुज गोयल ने कहा कि जागेश्वर में संस्कृति और आध्यात्म का समायोजन इस महोत्सव में किया जा रहा है जो सराहनीय है। एसडीएम मोनिका ने उपस्थित लोगों का आभार जताया। प्रबंधक भगवान भट्ट और उपाध्यक्ष गोविंद गोपाल ने भी महोत्सव को सफल बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
पहले दिन महोत्सव में नैननाथ रावल ने न्योली गायन से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। विहान सांस्कृतिक संस्था और अभिनंदन सामाजिक समिति ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विभिन्न स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
महोत्सव में देव संस्कृति विश्वविद्यालय से पहुंचे योग साधकों ने योग का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में ग्राम्या और अन्य सहकारी समूहों के स्टॉल लगे हैं। महोत्सव में वीपीकेएस के वैज्ञानिक डॉ. निर्मल चंद्रा, जमन सिंह बिष्ट, हयात सिंह रावत, पुजारी प्रतिनिधि भगवान भट्ट, हरि मोहन भटट, आजीविका प्रबंधक कैलाश भट्ट, अजीत तिवारी, नवीन भटट आदि मौजूद रहे। संचालन कैलाश और बृजेश डसीला ने किया।