फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Introducing and welcoming members at the first meeting of BDC

क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक में हुआ सदस्यों का परिचय और स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Introducing and welcoming members at the first meeting of BDC
मौलेखाल की बैठक में मौजूद सदस्यगण। - फोटो : ALMORA
बीडीसी की पहली बैठक में हुआ सदस्यों का परिचय और स्वागत
विज्ञापन

सभी ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत के गठन के बाद हुई पहली बैठक, समस्याओं पर भी चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा। शपथ ग्रहण के साथ ही क्षेत्र पंचायतें अस्तित्व में आ गई हैं। शपथ ग्रहण के अगले दिन शनिवार को नियमानुसार सभी विकासखंडों में क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक हुई जिसमें सदस्यों के परिचय के साथ ही समस्याओं पर भी चर्चा हुई।
हवालबाग विकासखंड में ब्लाक प्रमुख बबीता भाकुनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी सदस्यों का परिचय हुआ उसके बाद सदस्यों ने समस्याओं पर भी संक्षेप में चर्चा की। ब्लाक प्रमुख बबीता भाकुनी ने उम्मीद जताई कि अधिकारीगण क्षेत्र पंचायत की बैठक में उठने वाली समस्याओं का समय से निस्तारण करेंगे। इस मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख गोपाल खोलिया और कनिष्ठ उप प्रमुख नरेंद्र आर्या सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन

मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख विक्रम रावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ब्लाक प्रमुख विक्रम रावत ने सभी कर्मचारियों सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने सभी सदस्यों को अपनी समस्याओं एवं सुझाव रखने का आग्रह किया गया। सभी सदस्यों का परिचय पत्र बनाने का आश्वासन दिया गया। बीडीओ रवि कुमार सैनी, ग्राम विकास एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दलीप भंडारी, डीपीओ गंभीर चंद्र रमोला, ज्येष्ठ उप प्रमुख पुष्पा भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख निर्मला देवी, मनोज उपाध्याय, रोहित रावत ,भीम सिंह नेगी, शोभा देवी, मनोज रावत आदि उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन

भिकियासैंण। नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत समिति की पहली बैठक में ब्लाक प्रमुख चित्रा ने जनभावनाओं के अनुरूप योजनाएं तैयार करने की बात कही। बैठक में एसडीएम अभय प्रतापसिंह ने कहा कि बीडीसी गांवों की समस्याओं को उठाने और समाधान करवाने का सशक्त माध्यम है। बीडीओ शाकिर हुसैन ने विभिन्न संचालित योजनाओं की जानकारी दी। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख चित्रा ने की। बैठक में 24 सदस्यों में से 12 सदस्यों मौजूद थे। ज्येष्ठ उपप्रमुख संजय सिंह, कनिष्ठ उपप्रमुख दीपा देवी, शाकिर हुसैन, जेसी चौहान, आरएस अधिकारी, सतीश पांडेय आदि मौजूद रहे। स्याल्दे में ब्लाक प्रमुख करिश्मा टम्टा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। बैठक में पहुंचे अधिकांश सदस्य कुछ समय उपस्थित रहने के बाद चले गए। जिससे समितियों का गठन नहीं हो सका। भैंसियाछाना, ताकुला, लमगड़ा, धौलादेवी विकासखंडों में भी पहली बैठक में सभी सदस्यों का स्वागत किया गया।
फोटो- (30एएलएम12पी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed