{"_id":"5c791da5bdec2217fb332a8d","slug":"intermediate-easy-hindi-paper-came-students-happy","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर हिंदी का आसान पेपर आया, विद्यार्थियों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर हिंदी का आसान पेपर आया, विद्यार्थियों के खिले चेहरे
Fri, 01 Mar 2019 11:11 PM IST
Almora desk
almora
almora
Published by: Almora desk
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
हिंदी का पेपर देकर घरों को लौटतीं छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। शुक्रवार पहले दिन इंटरमीडिएट हिंदी का प्रश्नपत्र था। आसान पेपर आने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। उन्हें हिंदी विषय में अस्सी से नब्बे फीसदी अंक मिलने की उम्मीद है। पहले दिन जिले में कोई भी विद्यार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट हिंदी का प्रश्न पत्र सुबह 10 बजे से एक बजे तक हुआ। प्रश्न पत्र देकर आए छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले हुए थे। उनका कहना है कि प्रश्न पत्र आसान आया था और उन्हें हिंदी में अच्छे अंक हासिल करने की उम्मीद है। जिला मुख्यालय स्तर पर गठित सचल दलों ने जिले में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी के नेतृत्व में सचल दल ने जीआईसी दन्यां, गुरुड़ाबांज और पनुवानौला परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। जबकि जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद के नेतृत्व में सचल दल ने जीआईसी धौलछीना, नौगांव, भल्यूटा आदि परीक्षा केंद्रों में औचक छापेमारी की।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। इधर वाहन की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण पहले दिन डीडीओ (प्रारंभिक) आरएस यादव के नेतृत्व में गठित सचल दल विद्यालयों के निरीक्षण पर नहीं जा पाया।