फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Inter-College Dhamdv's spokesman found dead in the room

कमरे में मृत मिले इंटर कालेज धामदेवल के प्रवक्ता

Wed, 28 Nov 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 28 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Inter-College Dhamdv's spokesman found dead in the room
अपने कमरे के इसी बिस्तर पर मृत मिले प्रवक्ता शेरसिंह। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। राजकीय इंटर कालेज धामदेवल के अर्थशास्त्र प्रवक्ता शेरसिंह (54) अपने कमरे में मृत मिले हैं। स्कूल न पहुंचने पर उनके मोबाइल पर फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर स्कूल से पहुंचे शिक्षक ने मकान मालिक की मदद से दरवाजे की कुंडी तोड़ी तो वह अपने बिस्तर पर पड़े थे। वह अकेले रहते थे उनका परिवार देहरादून रहता है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को रानीखेत ले गई है। 

राजकीय इंटर कालेज धामदेवल के अर्थशास्त्र प्रवक्ता शेरसिंह दिगौत के निकट अपने कमरे में मृत मिले। बुधवार को स्कूल न पहुंचने पर उनके मोबाइल पर फोन किया गया, परंतु कोई जवाब न मिलने पर स्कूल से शिक्षक अर्जुन सिंह को भेजा गया। संबंधित शिक्षक ने मकान मालिक की मदद से दरवाजे की कुंडी तोडी। अंदर शेरसिंह अपने बिस्तर पर मृत पड़े हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्टाफ के लोगों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत ले जाया गया। 
विज्ञापन

पुलिस मामले को हार्ट अटैक मान रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। मामले की जानकारी मृतक प्रवक्ता के परिजनों को दे दी गई है। शेरसिंह मूल रूप से यूपी के जिला बिजनौर अंतर्गत झालू कस्बे के मूल निवासी थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed