फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Integration of junior high school and high school

Almora News: जूनियर हाईस्कूल और हाईस्कूल का हो एकीकरण

Thu, 01 May 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 01 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Integration of junior high school and high school
अल्मोड़ा। राजकीय जूनियर हाईस्कूल बल्टा और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बल्टा के एकीकरण की मांग जोर पकड़ने लगी है। अभिभावकों का कहना है कि दो विद्यालयों के अलग-अलग संचालन होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम आलोक कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। बताया कि बल्टा में प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संचालित हैंं। कहा कि विद्यार्थियों के हित में जूनियर हाईस्कूल और हाईस्कूल दोनों का अलग-अलग संचालन उचित नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह मेहता ने कहा कि हाईस्कूल का स्टाफ छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों को एक साथ पढ़ाना चाहता है। पूर्व में 2014-2020 तक एकीकरण हो चुका था, फिर तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) ने जूनियर हाईस्कूल बल्टा में प्रधानाध्यापक भेजकर विद्यालय को अलग-अलग संचालित करवा दिया। इससे छात्र संख्या में गिरावट आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाईस्कूल के सभी शिक्षक छह से दसवीं तक के विद्यार्थियों को पढ़ाना चाहते हैं लेकिन जूनियर हाईस्कूल समय सारणी को एक नहीं करना चाहता है।
ज्ञापन देने वालों में चंदन सिंह, पूनम मेहता, जानकी देवी, ममता देवी, मंजू मेहता, विमला देवी, सीमा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed