फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Insurance and Savings Bank Festival organized

Almora News: बीमा व बचत बैंक महोत्सव का आयोजन

Fri, 20 Mar 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 20 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Insurance and Savings Bank Festival organized
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। डाक विभाग की ओर से नगर पंचायत भवन द्वाराहाट में डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा एवं बचत बैंक महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। डाक अधीक्षक जीवन सिंह बोरा ने कहा कि अल्मोड़ा मंडल की ओर से 1.23 करोड़ रुपये का नया बीमा व्यवसाय किया गया। बताया कि कुल बीमाधन 2.82 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा बचत बैंक, आवर्ती जमा, सावधि जमा, सुकन्या समृद्धि, पीपीएफ, एमआईएस के 6237 नए खाते खोले गए हैं। वहीं 421 राष्ट्रीय बचत पत्र, किसान विकास पत्र जारी किए गए हैं। कार्यक्रम में आधार अद्यतन व पंजीकरण के लिए शिविर भी लगाया गया। बचत बैंक कार्यों में उपडाकघर द्वाराहाट को प्रथम, बागेश्वर को द्वितीय और बिलौरी को तृतीय स्थान मिला। डाक जीवन बीमा में द्वाराहाट प्रथम, बैजनाथ द्वितीय और डंगोली तृतीय रहा। शाखा स्तर पर दूनागिरी प्रथम, भगतोला द्वितीय, ईड़ा तृतीय व माल्टा चतुर्थ रहा। कार्यक्रम में डाक सेवाएं उत्तराखंड परिमंडल देहरादून के निदेशक अनुसूया प्रसाद, डाक निरीक्षक देव सिंह पांगती, आयुष पांडे, दीपक गोस्वामी, निरीक्षक डाकघर नवीन, हेमंत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed