फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Instructions to stop payment of 108 ambulance personnel

108 एंबुलेंस कर्मियों के भुगतान रोकने के दिए निर्देश

Sat, 22 Jul 2017 11:05 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Jul 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Instructions to stop payment of 108 ambulance personnel
खलना गांव जाते डीएम। - फोटो : अमर उजाला

 जिलाधिकारी सविन बंसल चार किमी की चढ़ाई पार कर खलना गांव पहुंचे। वहां चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का भुगतान रोकने के निर्देश दिए। लोगों की शिकायत थी कि एंबुलेंस का संचालन नियमित रूप से नहीं हो रहा है। चौपाल में पेंशन, आपदा से संबंधित 54 शिकायतें दर्ज की गईं। विधायक महेश नेगी ने कहा कि पेयजल समस्याग्रस्त बमनपुरी क्षेत्र में ट्यूबवेल लगाया जाएगा।

विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय खलना में आयोजित चौपाल में अधिकांश शिकायतें पेंशन, आपदा से संबंधित थीं। जिलाधिकारी ने एसडीएम को एक हफ्ते के भीतर समस्याओं का निस्तारण करने को कहा। लोनिवि से उन्होंने असगोली-चमीन-कुनस्यारी सड़क की वित्तीय स्वीकृति के बारे में जानकारी हासिल की। ग्रामीणों ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा नियमित रूप से संचालित नहीं हो रही है। जिलाधिकारी ने इसे गंभीर मानते हुए कर्मचारियों का भुगतान रोकने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाएं। तहसीलदार को उन्होंने सप्ताह में दो दिन द्वाराहाट तहसील में लोगों की समस्याएं सुनने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


चौपाल में ओवररेट पर शराब बिकने की शिकायत भी उठी। खलना गांव को मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। रिश्कन घाटी संघर्ष समिति ने पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, सड़क आदि की समस्याओं पर कार्रवाई की मांग की। चार जाति, दो आय प्रमाण पत्र बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 55 रोगियों का परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गई। विधायक महेश नेगी ने जिलाधिकारी की कार्यप्रणाली की सराहना की। कहा कि जिन विद्यालयों में फर्नीचर नहीं है, वह विधायक निधि से उपलब्ध कराएंगे। समाज कल्याण अधिकारियों से विधायक ने पेंशन योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने, खातों को आधार से लिंक कराने को कहा। राज्य खाद्य योजना से छूटे राशन कार्ड धारकों को शामिल कराने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed