{"_id":"60c8ee758ebc3e315c6be725","slug":"inspection-of-covid-center-almora-almora-news-hld427830935","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय निगरानी समिति ने कोविड केयर सेंटर बेस का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय निगरानी समिति ने कोविड केयर सेंटर बेस का किया निरीक्षण
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश पर जिले में गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति ने कोविड केयर सेंटर बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। समिति के सदस्य जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव रविशंकर मिश्रा और मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे ने कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया गया कि मंगलवार तक बेस अस्पताल अल्मोड़ा में कोविड-19 संक्रमित सात रोगी भर्ती हैं। जिले में कोविड-19 के सक्रिय मामले 129 हैं। मंगलवार को किसी भी मरीज की मत्यु नहीं हुई है। आज किसी भी मरीज को हायर सेंटर रेफर नहीं किया गया है।
समिति ने बायोमेडिकल वेस्ट का उचित प्रबंधन करने के साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए उचित भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही अस्पताल में सुरक्षा में तैनात कार्मिकों को मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और स्टाफ के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। आईसीयू सेंटर और ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर अस्पताल के पीएमएस डॉ. गड़कोटी, डीएसपी मातबर सिंह रावत, आरटीओ गुरुदेव सिंह, डॉ. राहुल पुरोहित, कोविड केयर सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. अजय आर्या आदि रहे।