{"_id":"6813b8a8300c8960e60aa0a5","slug":"inspection-done-by-officer-almora-news-c-232-1-alm1005-127555-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कक्षाओं में बच्चों से प्रश्न पूछे, शैक्षणिक स्तर परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कक्षाओं में बच्चों से प्रश्न पूछे, शैक्षणिक स्तर परखा
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल गजेंद्र सिंह सौन ने बृहस्पतिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जैनोली का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने स्कूल में पठन-पाठन की स्थिति का जायजा लेते हुए कक्षाओं में बच्चों से प्रश्न पूछकर शैक्षणिक स्तर को परखने का प्रयास किया।
एडी सौन ने कक्षा-कक्षों में जाकर शिक्षण गतिविधियों का अवलोकन किया और बच्चों से विषय आधारित कई प्रश्न पूछे। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें ताकि विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके।
उन्होंने कहा कि वे पढ़ाई को रूचिपूर्ण और प्रभावी बनाएं। स्कूल प्रशासन से शैक्षणिक और व्यवस्थागत सुधारों के प्रति सजग रहने की बात कही।
उन्हें बताया गया कि वर्तमान में विद्यालय में 302 छात्राएं पंजीकृत हैं और इस बार 80 नए बच्चों ने प्रवेश लिया है। उनके साथ वरिष्ठ वयक्तिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि मौजूद रहे।